Tuesday, November 10, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डअभाविप ने विवेकानंद जयंती पर निकाली हेलमेट जागरूक रैली

अभाविप ने विवेकानंद जयंती पर निकाली हेलमेट जागरूक रैली

काशीपुर। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने स्वामी विवेकानंद जयंती एवं राष्ट्रीय युवा दिवस पर युवाओं के प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद और मां सरस्वती जी के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर हेलमेट जागरूकता रैली निकाली। कार्यक्रम संयोजक मनोज जीना के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन के साथ रैली निकाली। रैली श्रीराम लीला मैदान से शुरू होकर स्टेडियम रोड, मानपुर रोड, किला बाजार, मेन मार्केट होते हुए समापन श्रीराम लीला मैदान में किया गया। कार्यकर्ताओं ने जनमानस से दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट लगाने और कार चलाते समय सीट बेल्ट लगाने का आह्वान किया। वहां करन भारद्वाज, केशव बिजलवान, अंशु पाल, सजल मेहरोत्रा, आदित्य गौतम, अभय अरोरा, आयुष विश्नोई, दिव्यांशु शर्मा, सुधांशु शर्मा, वरुण शेरावत, अमरजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
बाजपुर। अभाविप कार्यकर्ताओं ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। परिषद की ओर से तहसीलदार अक्षय कुमार भट्ट, कोतवाल प्रवीण कोश्यारी, कस्बा इंचार्ज भगवान गिरी गोस्वामी ने हाईस्कूल में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण होने वाले पीयूष भट्ट को सम्मानित किया गया। मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आशीष ठाकुर, पूनम मल्होत्रा, रितिक प्रजापति, संजना मौर्य, मीनू मल्होत्रा, जीगर गोरखा, संजय कुमार आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments