Friday, November 13, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डहाय रे महंगाई! पेट्रोल-डीजल के बाद उत्तराखंड में सीएनजी के दाम ढाई...

हाय रे महंगाई! पेट्रोल-डीजल के बाद उत्तराखंड में सीएनजी के दाम ढाई रुपये बढ़े

उत्तराखंड में सीएनजी (कंप्रैस्ड नेचुरल गैस) के दामों में 2.50 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई है। इसी के साथ सीएनजी की कीमत उत्तराखंड में 83.50 रुपये से बढ़कर 86.00 रुपये किलो पहुंच गई है। पिछले 17 दिनों में राज्य में सीएनजी की कीमत में 9.50 रुपये का इजाफा हो गया है। इंडियन ऑयल अदानी गैस ऊधमसिंह नगर के जीएम सुधांक सक्सेना के मुताबिक, वैश्विक स्तर पर तेल एवं गैस की बढ़ती कीमतों के कारण सीएनजी के दामों में बढ़ोतरी की गई है। उन्होंने कहा कि अक्तूबर 2021 के बाद से ही जब से रूस और यूक्रेन का युद्ध शुरू हुआ है तभी से अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल एवं गैस की कीमतें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। गैस भी अक्तूबर 2021 की कीमतों के स्तर से दोगुने दाम पर है। इसी वजह से ऊधमसिंह नगर में सीएनजी का दाम 83.5 से बढ़ाकर 86 रुपये करना पड़ा है।
नींबू और फल निकाल रहे जूस
देहरादून में नींबू की कीमतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। नींबू के दाम 300 रुपये प्रतिकिलो तक पहुंच गए हैं। वहीं सेब भी 170 रुपये प्रतिकिकलो तक पहुंच गया है। एक सप्ताह पहले तक सामान्य सेब 150 रुपये प्रतिकिलो बिक रहा था। व्यापारियों की मानें तो रमजान में डिमांड बढ़ने के कारण फलों के दामों में बढ़ोतरी हुई है।
महंगाई से पिघला बटर और घी
दूध की कीमतों के बाद बटर और घी की कीमतों में भी इजाफा हुआ है। बाजार में अमूल और पतंजलि समेत अन्य कंपनियों की घी की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। कारोबारी केएस बिष्ट ने बताया कि अमूल का एक लीटर घी पहले 480 रुपये बिकता था, जो अब 520 रुपये का हो गया है।40 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। वहीं पतंजलि का घी पहले 565 रुपये प्रति लीटर था, जो अब 25 रुपये बढ़कर 590 रुपये का हो गया है। अमूल बटर की 100 ग्राम की टिक्की पहले 50 रुपये की थी, जो अब दो रुपये की बढ़ोतरी के बाद 52 रुपये की हो गई है।
नेचुरल गैस का दाम एक अप्रैल से बढ़ाकर दोगुना कर दिया गया है। यही वजह है कि कंपनियां दाम बढ़ने से नहीं रोक पा रही हैं। सुधांक सक्सेना, जीएम, इंडियन ऑयल अदानी गैस ऊधमसिंह नगर

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments