Tuesday, November 10, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डउत्तराखंड से जुड़ रहे हिमाचल कांस्टेबल भर्ती धांधली के तार, सीबीआई का...

उत्तराखंड से जुड़ रहे हिमाचल कांस्टेबल भर्ती धांधली के तार, सीबीआई का देहरादून और हरिद्वार में छापा

हिमाचल कांस्टेबल भर्ती पेपर लीक मामले के तार भी उत्तराखंड से जुड़ रहे हैं। बताया जा रहा है कि वहां पकड़े गए जालसाजों के उत्तराखंड के कुछ शहरों में संबंध हैं। इन्हीं की तलाश में सीबीआई चंडीगढ़ की टीम ने देहरादून और हरिद्वार में छापे मारे। स्थानीय सीबीआई ब्रांच की टीम को लेकर मंगलवार को कुछ लोगों से पूछताछ की गई। हालांकि, किसी की गिरफ्तारी की बात सामने नहीं आई। बता दें कि हिमाचल प्रदेश में 1334 कांस्टेबलों की भर्ती के लिए 27 मार्च को ऑनलाइन परीक्षा हुई थी। इस परीक्षा का परिणाम पांच अप्रैल को आया था। इसके बाद धांधली की बात सामने आई। छह मई को कांगड़ा में इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।
एसआईटी ने कई माह की जांच के दौरान 227 लोगों को गिरफ्तार किया। इसमें बहुत से अभ्यर्थी भी शामिल थे। पता चला कि इस परीक्षा के लिए पेपर लीक कराया गया था, लेकिन स्थानीय लोग इस जांच से नाखुश थे। हिमाचल में सरकार बदली तो जांच सीबीआई को सौंप दी गई। इस मामले में सीबीआई ने चंडीगढ़ ब्रांच में नवंबर में दो एफआईआर दर्ज कीं। सूत्रों के अनुसार इस भर्ती धांधली में सामने आए कुछ लोगों के लिंक उत्तराखंड के कई शहरों में बताए जा रहे हैं। यहां पर बीते वर्ष कई भर्तियों की धांधली पकड़ी गई है। लिहाजा, सीबीआई इसे पुख्ता मानकर चल रही है। सीबीआई की टीम मंगलवार को देहरादून और हरिद्वार पहुंची। यहां स्थानीय सीबीआई की टीम को साथ लेकर कई जगह छापे मारे।
12 अफसरों की तीन टीमों ने की पूछताछ
भर्ती धांधली में लोगों से पूछताछ के लिए चंडीगढ़ और देहरादून के 12 अफसर टीम में शामिल रहे। एक टीम ने हरिद्वार और दो टीमों ने देहरादून में दो जगहों पर तीन लोगों से पूछताछ की। बताया जा रहा है कि इनके पास से सीबीआई को कोई साक्ष्य बरामद नहीं हुए हैं। ऐसे में दिनभर चली कार्रवाई के बाद टीम शाम पांच बजे चंडीगढ़ लौट गई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments