Wednesday, March 18, 2026
Homeउत्तराखण्डहॉकी : यूएस नगर ने अल्मोड़ा को 5-0 से हराया

हॉकी : यूएस नगर ने अल्मोड़ा को 5-0 से हराया

रुद्रपुर। खेल निदेशालय व हॉकी उत्तराखंड के समन्वय से मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम में चार दिवसीय राज्य स्तरीय सीनियर महिला हॉकी प्रतियोगिता जारी है। रविवार को दूसरे दिन चार मैच खेले गए। प्रतियोगिता लीग कम नॉकआउट आधार पर खेली जा रही है। पहले मुकाबले में हरिद्वार ने देहरादून की टीम को 3-2 से हराया। दूसरे मैच में ऊधमसिंह नगर ने अल्मोड़ा को 5-0 से हराया। तीसरे मैच में चंपावत ने पिथौरागढ़ को 2-0 से हराया। दिन का अंतिम और चौथा मैच पौड़ी और नैनीताल के बीच खेला गया। इसमें पौड़ी 1-0 से विजयी रहा। निर्णायक अमित कटारिया, विकास पंत, महेश्वर नेगी, मोहित सिंह, सौरभ पटवाल, विनय किशोर रहे। वहां जिला क्रीड़ाधिकारी अख्तर अली, उप क्रीड़ाधिकारी वरुण बेलवाल, धीरज जोशी, सहायक प्रशिक्षक मोहित, शिखा बिष्ट, अनिल कुमार, कैलाश सिंह, भानु अग्रवाल आदि थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments