Saturday, November 21, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डहोली से पहले रेल यात्रियों को राहत,यूपी-बिहार के लिए उपासना-जनता एक्सप्रेस सहित...

होली से पहले रेल यात्रियों को राहत,यूपी-बिहार के लिए उपासना-जनता एक्सप्रेस सहित इन ट्रेनों का होगा संचालन

होली से पहले रेल यात्रियों को बड़ी राहत मिलने वाली है। उत्तराखंड के देहरादून से तीन ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा। यह ट्रेनें कोहरे के कारण बंद है। उज्जैनी एक्सप्रेस एक मार्च से चलेंगी। जबकि जनता और उपासना एक्सप्रेस दो मार्च से चलेंगी। ट्रेनों का संचालन शुरू होने से रेल यात्रियों को आवाजाही में सुविधा मिलेगी।देहरादून रेलवे स्टेशन अधीक्षक शशांक शर्मा ने बताया कि देहरादून-वाराणसी के बीच चलने वाली जनता एक्सप्रेस दो दिसंबर से एक मार्च तक रद है। देहरादून-हावड़ा के बीच चलने वाली उपासना एक्सप्रेस 21 दिसंबर से एक मार्च रद है। दोनों ट्रेनों का संचालन दो मार्च से शुरू होगा। दून-उज्जैन एक्सप्रेस 21 दिसंबर से 23 फरवरी तक रद है। इस ट्रेन का संचालन एक मार्च से शुरू होगा। ट्रेन सप्ताह में मंगलवार और बुधवार को चलती है। वहीं, होली के पर्व के चलते ट्रेनों में भीड़ बढ़ने लगी है। ऐसे में तीन ट्रेनों का संचालन शुरू होने से यात्रियों को राहत मिलेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments