Tuesday, October 13, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डमतगणना 10 मार्च के दिन उत्तराखंड में कैसे रहेगा मौसम,बारिश-बर्फबारी को लेकर...

मतगणना 10 मार्च के दिन उत्तराखंड में कैसे रहेगा मौसम,बारिश-बर्फबारी को लेकर यह है पूर्वानुमान

उत्तराखंड में मौसम विभाग ने मतगणना 10 मार्च वाले दिन यानी दस मार्च को उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ जिलों में बारिश और बर्फबारी का अनुमान लगाया है। 11 को इन जिलों में 3500 मीटर से ऊंचे इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को भी उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ में कहीं कहीं हल्की बारिश-बर्फबारी हो सकती है।
आठ व नौ मार्च को राज्य में मौसम साफ रहेगा। 12 मार्च से राज्य में बारिश में कमी आएगी। वहीं राज्य में कई जगह तापमान में कुछ वृद्धि दर्ज की गई। दून में अधिकतम तापमान 25.6 रहा जो सामान्य रहा। न्यूनतम तापमान 12.8 के साथ दो डिग्री अधिक रहा। दून में नौ और दस मार्च को बादलों की मौजूदगी के साथ बिजली चमकने की संभावना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments