Friday, November 13, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डपति और बेटियों को घर से निकाला, पत्नी पर मुकदमा

पति और बेटियों को घर से निकाला, पत्नी पर मुकदमा

हल्द्वानी। कठघरिया में एक महिला ने अपने पति और बच्चों के साथ मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। पीड़ितों ने दूसरे घर में शरण ली है। पुलिस ने पति की तहरीर पर पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक कठघरिया निवासी नवीन सनवाल की ओर से मिली तहरीर में कहा गया है कि उसका विवाह काफी वर्ष पहले हुआ था। उसकी दो बेटियां हैं। बताया कि उसकी पत्नी बीते पांच साल से अधिकांश समय घर से बाहर रहती है। पूछताछ करने पर वह उनके और बेटियों के साथ मारपीट करती है। साथ ही जान से मारने की धमकी देती है। बताया कि कुछ समय पूर्व पत्नी ने उसे और बेटियों को घर से बाहर निकाल दिया। तीनों को गांव में ही अन्य के घर में शरण लेनी पड़ी। अब पत्नी पुश्तैनी संपत्ति को उसके नाम नहीं करने पर जान से मरवाने की धमकी दे रही है। इससे वह और बेटियां डरे हुए हैं। पुलिस ने पति की तहरीर पर आरोपी महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments