Saturday, November 7, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डभाजपा नेता करवा रहे मिट्टी का अवैध खनन : सुमित हृदयेश

भाजपा नेता करवा रहे मिट्टी का अवैध खनन : सुमित हृदयेश

हल्द्वानी। विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि नहर कवरिंग के दौरान मिट्टी का अवैध खनन भाजपा के दो नेताओं की शह पर हो रहा है। कहा कि जब ट्राली पकड़ी गई तो इन दोनों ने अधिकारियों को फोन किए थे। नैनीताल रोड स्थित एक होटल में वार्ता में उन्होंने कहा कि सरकार बताए कि हमारा आईएसबीटी और अंतरराष्ट्रीय चिड़ियाघर कहां गया। कहा कि कांग्रेस के जन सत्याग्रह चौपाल के तहत पीएम और सीएम को 36 मुद्दों पर चिट्ठी भेजी गई हैं जिसका किसी को जवाब नहीं आया है। कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड की जांच सीबीआई से नहीं करवाई गई। उत्तराखंड जैसे छोटे राज्य को जीएसटी से छूट नहीं मिली है। राज्य में महिला क्रिकेट खिलाड़ियों की शिकायत की सही जांच नहीं हुई है। राज्य में 3000 स्कूल बंद हो गए हैं। भर्ती घोटाले की जांच ठंडे बस्ते में जा रही है। इस दौरान महानगर गोविंद सिंह बिष्ट, प्रदेश महासचिव महेश शर्मा, राहुल छिम्वाल, सतीश नैनवाल, हेमंत बगड़वाल, मुकुल बल्यूटिया आदि थे।
सिंगल इंजन सरकार लागू करवा रही ओल्ड पेंशन
हल्द्वानी। विधायक सुमित ने कहा कि कांग्रेस की राज्यों में सिंगल इंजन सरकार पुरानी पेंशन को लागू करवा रही है जबकि डबल इंजन सरकार इसे बंद करवा रही है। कहा कि पुलवामा का सच सामने आना चाहिए। कहा कि पीएम मोदी का मन की बात नहीं बल्कि झूठ की बात एपिसोड का प्रसारण है। कहा कि अडानी और चीन की एक कंपनी का रिश्ता भी सामने आना चाहिए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments