Saturday, November 7, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डबरातियों के साथ दूल्हे ने सुनी पीएम के मन की बात

बरातियों के साथ दूल्हे ने सुनी पीएम के मन की बात

भीमताल/भवाली/गरमपानी/पहाड़पानी (नैनीताल)। पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम को भीमताल, भवाली, गरमपानी, धारी, बेतालघाट, रामगढ़, मुक्तेश्वर आदि अन्य जगहों पर टीवी, रेडियो और मोबाइल फोन के माध्यम से सुना गया। भवाली में दूल्हे ने बरातियों के साथ मन की बात कार्यक्रम को सुना। भवाली में पालिका कर्मचारी रमेश चंद्र भट्ट ने अपनी बरात भीमताल ले जाने से पहले बरातियों के साथ पालिका सभागार में पीएम की मन की बात कार्यक्रम को सुना। दूल्हे के मन की बात कार्यक्रम को सुनने की खबर सोशल मीडिया पर भी छाई रही। इस दौरान पालिकाध्यक्ष संजय वर्मा, पालिका कर्मी आदि रहे। इन जगहों पर हुए कार्यक्रम भीमताल में बीफार्मा के सभागार और अन्य जगहों पर भाजपाइयों और स्थानीय लोगों ने मन की बात कार्यक्रम को सुना। इस दौरान मंडल अध्यक्ष कमला आर्या, पूर्व मंत्री गोविंद सिंह बिष्ट, मनोज भट्ट, प्रदीप पाठक, देवकी पांडे, शरद पांडे, आशु पाठक, सुनीता पांडे आदि मौजूद रहे।
वहीं धारी में विधायक राम सिंह कैड़ा, मंडल अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट आदि मौजूद रहे। खनस्यू में ब्लॉक प्रमुख कमलेश कैड़ा ने स्थानीय लोगों के साथ पीएम के मन की बात को सुना। रामगढ़ रोड स्थित एरो इंस्टीट्यूट में भाजपा मंडल अध्यक्ष पंकज अद्विति, प्रबंधक हितेश साह, हेम चंद्र भट्ट, हंसा जोशी, हिमांशु भट्ट आदि और मेहरागांव में भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा महामंत्री भावना मेहरा, प्रगति जैन, वर्षा आर्या, राजेंद्र पाठक, पप्पी पाठक, महेश पाठक, मिताली मेहरा आदि मौजूद रहे। इनके अलावा गरमपानी में भाजपा के 25 से अधिक बूथों में पीएम के मन की बात कार्यक्रम को सुना गया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष सोबन सिंह बिष्ट, मदन मेहरा, उमेश बर्गली, भगवत बिष्ट, राकेश कपिल, गोविंद सिंह आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments