Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डहल्द्वानी से भवाली जा रही कार में अचानक लगी आग, सवार चार...

हल्द्वानी से भवाली जा रही कार में अचानक लगी आग, सवार चार लोगों ने कूदकर बचाई अपनी जान

हल्द्वानी से भवाली जा रही एक कार में आमडाली के पास अचानक आग लग गई। कार में आग लगते देख वाहन में सवार चार लोगों ने कूदकर जान बचाई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने पानी डालकर बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन आग लगने से कार क्षतिग्रस्त हो गई।
एसआई अरुण राणा ने बताया कि कार चालक अमित कुमार पुत्र बसंत लाल निवासी धारानौला अल्मोड़ा ने बताया कि अचानक कार के बोनट से धुआं उठ रहा था। कार रोककर देखा तो अचानक आग और तेजी से बढ़ गई। जिसके चलते कार में सवार तीन अन्य लोगों को बाहर निकाला। राणा ने बताया कि पानी डालकर आग पर काबू पाया गया, लेकिन आग से कार को नुकसान हुआ है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments