Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeअपराधमकान निर्माण को लेकर आपस भिड़े दो पक्ष, जमकर हुआ पथराव और...

मकान निर्माण को लेकर आपस भिड़े दो पक्ष, जमकर हुआ पथराव और तलवारबाजी, सात लोग घायल

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के मकान निर्माण को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। इतना ही नहीं जमकर पथराव और तलवारबाजी भी हुई। जिसमें दोनों पक्षों के करीब सात लोग घायल हो गए। इनमें से चार की गंभीर हालत देखते हुए हायर सेंटर रेफर किया है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से तलवार और अन्य सामान बरामद किया है। उधर, सिविल अस्पताल में दोनों पक्षों की भारी भीड़ जमा हो गई। सिविल अस्पताल में कोई विवाद ना हो इसे देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया। गंगनहर कोतवाली प्रभारी बीएल भारती ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments