Saturday, November 14, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डधर्मनगरी में मां काली के भक्तों में आक्रोश, फिल्म निर्माता मणिमेकलाई समेत...

धर्मनगरी में मां काली के भक्तों में आक्रोश, फिल्म निर्माता मणिमेकलाई समेत 11 के खिलाफ केस

मां काली का पोस्टर में अपमान करने के मामले में फिल्म निर्माता लीला मणिमेकलाई समेत 11 के खिलाफ पुलिस ने हिन्दू युवा वाहिनी के संगठन मंत्री की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर किया है। कनखल थाना प्रभारी मुुकेश चौहान के मुताबिक विक्रम सिंह राठौर राष्ट्रीय संगठन महामंत्री हिन्दू युवा वाहिनी स्थान सिद्धपीठ श्री दक्षिण काली मन्दिर चीला रेंज ऋषिकेश रोड हरिद्वार व आदिशक्ति महाकाली आश्रम कनखल ने मामले शिकायत दर्ज कराई थी।
बताया कि फिल्म निर्माता लीना मणिमेकलाई द्वारा मां काली का एक ऐसा पोस्टर जारी किया गया है जिसमें मां काली को सिगरेट पीते हुए अभद्र तरीके से दर्शाया गया है, जिससे करोड़ों हिंदुओं की भावनाएं आहत हुई है। राठौर ने बताया कि यह पोस्टर दो जुलाई को रिलीज हुआ था और इसे कनाडा के एक ‘प्रोजेक्ट अंडर द टैंट’ के तहत प्रदर्शित किया गया था। कार्यक्रम का आयोजन टोरंटो (कनाडा) के आगा खांन म्यूजियम में हुआ था। शिकायत मिलने के बाद कनखल पुलिस ने निर्माता लीना मणिमेकलाई , सहायक निर्माता, तीन को राइटर एडिटर सहित फिल्म काली की पूरी टीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments