Tuesday, November 10, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डसितारगंज में बोलेरो सवार लोगों ने छात्रसंघ अध्यक्ष पर तानी बंदूक, दी...

सितारगंज में बोलेरो सवार लोगों ने छात्रसंघ अध्यक्ष पर तानी बंदूक, दी जान से मारने की धमकी

सितारगंज में डिग्री कॉलेज के छात्रसंघ अध्यक्ष पर बोलेरो सवार लोगों ने बंदूक तानकर जान से मारने की धमकी दी है। छात्रसंघ अध्यक्ष ने हमलावरों से बमुश्किल जान बचाई। घटना से गुस्साए छात्रों ने कोतवाली पहुंचकर तीन नामजद समेत आठ के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। छात्रसंघ अध्यक्ष पारस भंडारी ने बुधवार को पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह कॉलेज के मुख्य गेट पर कुछ छात्र-छात्राओं से बात कर रहे थे। आरोप लगाया कि इसी बीच बोलेरो में सवार आठ लोग वाहन से बाहर निकले। आरोपियों ने उसके माथे पर बंदूक रख जान से मारने की धमकी दी। तभी हमलावरों के अन्य साथी वाहन से लाठी-डंडे, धारदार हथियार निकालने लगे। यह देख वह बमुश्किल जान बचाकर भागे। बताया कि तीन दिन पूर्व उनका कॉलेज के दो छात्रों से विवाद भी हुआ था। दोनों ने जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद उन पर जानलेवा हमले का प्रयास किया गया। छात्र-छात्राओं के साथ कोतवाली पहुंचे अध्यक्ष ने हमलावरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। कोतवाल भूपेंद्र सिंह बृजवाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। घटनास्थल के आसपास से मिली सीसीटीवी फुटेज के आधार पर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। बताया कि सभी हमलावरों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments