Wednesday, October 21, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डछह जिलों में बहुत भारी बारिश का यलो अलर्ट, 21 स्टेट हाईवे...

छह जिलों में बहुत भारी बारिश का यलो अलर्ट, 21 स्टेट हाईवे समेत 195 सड़कें बंद

उत्तराखंड में बारिश का सिलसिला जारी है। देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, इन जिलों में जहां ज्यादातर इलाकों में तेज गर्जना के साथ कहीं-कहीं भारी से बहुत अधिक बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि इस बाबत राज्य आपदा प्रबंधन विभाग को भी अवगत कराया गया है। राजधानी दून में कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना है, वहीं कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी के साथ कहीं-कहीं तेज बौछार पड़ने की संभावना है।
प्रदेश में 21 स्टेट हाईवे समेत 195 सड़कें बंद
खराब मौसम के कारण प्रदेश में विभिन्न स्थानों पर मलबा आने से 21 स्टेट हाईवे समेत 195 सड़कें बंद हैं। शुक्रवार को एक ही दिन में 111 सड़कें बंद हो गईं, जिनमें 18 स्टेट हाईवे शामिल थे। लोनिवि ने 55 सड़कों को खोला। सड़कों को खोलने के लिए लोनिवि ने 194 मशीनें तैनात हैं। सबसे ज्यादा 67 ग्रामीण सड़कें बंद होने से उन पर यातायात ठप है। अभी तक उत्तरकाशी घनसाली तिलवाड़ा, कमद धौंतरी चमियाला बूढ़ाकेदार अंयारखल, बड़ेथी बन चौरा बदरीगाड, लंबगांव मोटरना राजखेत घनसाली समेत कुल 21 स्टेट हाईवे से भी चट्टाने और मलबा नहीं हटाया जा सका है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments