Wednesday, October 21, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डअपहृत व्यापारी की तलाश में पुलिस ने छाना जंगल

अपहृत व्यापारी की तलाश में पुलिस ने छाना जंगल

रामनगर (नैनीताल)। मंगलवार से अगवा हुए स्टेशनरी व्यापारी का दो दिन बाद भी कोई सुराग नहीं लगा रहा है। पुलिस दिन भर जंगल और नहरों की खाक छानती रही है लेकिन व्यापारी का कुछ पता नहीं चला। पुलिस को व्यापारी के मोबाइल की लोकेशन नरसिंगपुर एरड़ा गांव तक मिली है। पुलिस हर पहलू पर जांच पड़ताल कर रही है।मंगलवार रात दुकान बंद कर लौट रहे स्टेशनरी व्यापारी 35 वर्षीय सोहेल सिद्दीकी पुत्र नासिर निवासी नंदा लाइन का कार सवारों ने अपहरण कर लिया था। अपहरण करने वाले व्यापारी की बाइक भी लेकर चले गए थे।
व्यापारी के भाई ने कोतवाली में तहरीर देकर बरामदगी की मांग की थी। 48 घंटे से अधिक समय हो गया लेकिन अभी तक व्यापारी का कोई सुराग नहीं मिला। हालांकि पुलिस टीम ने बृहस्पतिवार को दिनभर व्यापारी की हाथीडगर नहर, नरसिंहपुर, मालधन के जंगलों में तलाश की लेकिन व्यापारी का कुछ पता नहीं चला। खोजबीन के दौरान व्यापारी के परिजन भी पुलिस के साथ रहे लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी।
मालधन में शव मिलने की अफवाह
बृहस्पतिवार शाम करीब चार बजे अचानक मालधन में शव मिलने की अफवाह फैल गई। इस पर पुलिस मालधन पहुंची। मालधन के ढेला नदी के अलावा तुमड़िया डैम में भी छानबीन की गई लेकिन शव बरामद नहीं हुआ। तुमड़िया डैम में गोताखोरों को उतारा गया लेकिन घंटों की मशक्कत के बाद जब कुछ नहीं मिला तो टीम लौट गई। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि घंटों तलाशी के बाद कुछ नहीं मिला।
व्यापारी को तलाशने को चार टीमें गठित
एसपी सिटी हरबंश सिंह ने बताया कि पुलिस की चार टीमें लगातार व्यापारी को तलाशने में जुटी है। पुलिस ने चोरपानी के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाली है जिसमें व्यापारी को कार सवारों की ओर से जबरन कार में धकेलते हुए देखा गया है। पुलिस हर पहलू को तलाश रही है। 15 से अधिक लोगों को उठाया गया, जिनसे पूछताछ की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments