Wednesday, October 21, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डचोरी के माल के साथ धरा सरकारी अधिकारी का बेटा

चोरी के माल के साथ धरा सरकारी अधिकारी का बेटा

हल्द्वानी। पड़ोसी के घर से लाखों की चोरी करने के बाद दूसरे शहर भागने की तैयारी कर रहे युवक को पुलिस ने चोरी के माल समेत गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया है। बनभूलपुरा क्षेत्र के गौजाजाली उत्तर निवासी रेशमा के घर से दो अगस्त की रात जेवरात और नकदी चोरी हो गई थी। एसओ बनभूलपुरा नीरज भाकुनी ने बताया कि बृहस्पतिवार को आंवला गेट के पास से चोरी के माल के साथ गौजाजाली के वार्ड नंबर 59 निवासी सलीमउद्दीन उर्फ साहिल को पकड़ लिया। आरोपी के पिता सरकारी अधिकारी हैं और इन दिनों रुड़की में तैनात हैं। आरोपी तीन दिन पहले ही रुड़की से लौटा था। वह अब चोरी के माल समेत देहरादून भागने की फिराक में था। इससे पहले भी वह चोरी के मामले में जेल जा चुका है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments