Wednesday, November 18, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डउत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में छाए रहेंगे हल्के बादल, दो जिलों में...

उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में छाए रहेंगे हल्के बादल, दो जिलों में घना कोहरा बन सकता है परेशानी

उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में मंगलवार को आंशिक रूप से कहीं-कहीं हल्के बादल छाये रह सकते हैं। वहीं, हरिद्वार और उधमसिंहनगर जिलों में घना कोहरा छाये रहने की संभावना है और मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहेगा।

सोमवार को उत्तराखंड में मौसम शुष्क रहा। दिन में चटख धूप खिली रही, जिससे ठंड से फौरी राहत मिली। हालांकि, सुबह के समय हरिद्वार, उधमसिंहनगर व रुड़की में घना कोहरा छाये रहने से वाहनों के आवागमन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा। धूप खिलने से देहरादून का अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक क्रमश: 22.3 व 8.4 सेल्सियस रहा। हालांकि, नई टिहरी का न्यूनतम तापमान 4.2 व मुक्तेश्वर का न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। चंद रोज पहले प्रदेशभर में हुई बारिश और ऊंचे पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के बाद दुश्वारियां अब भी जारी हैं। सड़कें बर्फ जमने से खतरनाक हो गई हैं। कई स्थानों पर वाहन फिसलने और फंसने से जाम की स्थिति बनी हुई है। मसूरी-चंबा मार्ग सोमवार को भी धनोल्टी के पास अवरुद्ध रहा। सीमांत जनपद चमोली और उत्तरकाशी में कई ग्रामीण मार्गों से अभी भी बर्फ नहीं हटाई गई है।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि राज्य में मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है। पहाड़ी जिलों में कही-कहीं हल्के बादल छा सकते हैं। मैदानी इलाकों विशेषकर हरिद्वार व उधमसिंहनगर जनपदों में घना कोहरा छाये रहने की संभावना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments