Friday, October 9, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डजमीनी रंजिश में दो भाइयों के बीच हुआ विवाद, परिवारों में जमकर...

जमीनी रंजिश में दो भाइयों के बीच हुआ विवाद, परिवारों में जमकर चले लाठी-डंडे, कई घायल

रुड़की में जमीनी रंजिश के चलते दो भाइयों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों के परिवारों में जमकर लाठी-डंडे चल गए। पुरुषों के विवाद में महिलाएं भी कूद गईं और उनमें भी जमकर मारपीट हुई। दोनों पक्षों के बीच कई लोगों को चोटें आई हैं। सोशल मीडिया पर मारपीट का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं, पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है।
मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के बिझोली गांव निवासी दो भाइयों में जमीन को लेकर पुरानी रंजिश चली आ रही है। जिसके चलते कुछ दिन पहले दोनों के बीच मारपीट तक हो गई। इस दौरान दोनों परिवारों की महिलाएं और पुरुष दोनों के बीच लाठियां चल गई। मामला 13 फरवरी का बताया जा रहा है। एसपी देहात एसके सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर जानकारी जुटाई जा रही है। इसके बाद मामले ने कार्यवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments