Wednesday, October 28, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डबैडमिंटन के पुरुष वर्ग में पंतनगर ने रांची को हराया

बैडमिंटन के पुरुष वर्ग में पंतनगर ने रांची को हराया

पंतनगर। जीबी पंत कृषि विश्वविद्यालय में पशु चिकित्सा विज्ञान महाविद्यालय की ओर से तीन दिवसीय 17वीं ऑल इंडिया वेटरिनरी कॉलेज बैडमिंटन, टेबल-टेनिस व प्रोफेशनल क्विज का सोमवार से आगाज हो गया। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए विभिन्न राज्यों से 17 टीमों के 332 खिलाड़ी पहुंचे हैं। शुभारंभ करते हुए कार्यवाहक कुलपति व कुलसचिव डॉ. एके शुक्ला ने प्रतिभागियों से खेल भावना से खेलों में प्रतिभाग करने की बात कही। स्टीवेंसन स्टेडियम में सोमवार को बैडमिंटन व टेबल टेनिस के क्वार्टर फाइनल के मुकाबले खेले गए। इनमें बैडमिंटन के पुरुष वर्ग में हिसार-उदयपुर की टीमों के बीच हिसार ने, अयोध्या-दुर्ग के बीच अयोध्या ने, बठिंडा-सीकर के बीच सीकर ने, रांची-पंतनगर के बीच पंतनगर ने बाजी मारी। इसी तरह जूनागढ़-मेरठ के बीच जूनागढ़ ने व लुधियाना -जयपुर के बीच हुए मैच में लुधियाना ने जीत दर्ज की।
महिला वर्ग में पंतनगर-दुर्ग के बीच हुए मुकाबले में पंतनगर ने, बठिंडा-बीकानेर के बीच बठिंडा ने, अयोध्या-पालमपुर के बीच पालमपुर ने, हिसार-जयपुर के बीच हिसार ने, जूनागढ़-रांची के बीच जूनागढ़ ने व उदयपुर-बरेली के बीच हुए मुकाबले में बरेली ने बाजी मारी। टेबल टेनिस के पुरुष वर्ग में पंतनगर-रांची के बीच हुए मुकाबले में पंतनगर ने, उदयपुर-मेरठ के बीच मेरठ ने, सीकर-जम्मू के बीच जम्मू ने, दुर्ग-करनाल के बीच करनाल ने, बरेली-पालमपुर के बीच बरेली ने व लुधियाना-बीकानेर के बीच मुकाबले में लुधियाना की टीम विजयी रही। इसी तरह महिला वर्ग में जयपुर-पंतनगर के बीच मुकाबले में पंतनगर, पालमपुर-जम्मू के बीच पालमपुर ने, लुधियाना-दुर्ग के बीच दुर्ग ने, मेरठ-जूनागढ़ के बीच मेरठ ने, अयोध्या-बठिंडा के बीच बठिंडा ने व हिसार-उदयपुर के बीच हुए मुकाबले में हिसार की टीम विजयी रही। शुभारंभ कार्यक्रम में अधिष्ठाता पशु चिकित्सा डॉ. नरेंद्र सिंह जादौन, समन्वयक डॉ. शिव प्रसाद, उप समन्वयक डॉ. राजीव रंजन कुमार, पशु चिकित्सा महाविद्यालय टीम के कैप्टन विनोद गरजौला समेत विवि के अधिष्ठाता, निदेशक व शारीरिक शिक्षा के सभी अधिकारी मौजूद थे। संचालन सिमरन जीत व मानसी खुल्वे ने किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments