Tuesday, February 24, 2026
Homeउत्तराखण्डसुबह-सुबह डीएम ने कूड़ा उठान व्यवस्थाओं का किया औचक निरीक्षण,मचा हड़कंप

सुबह-सुबह डीएम ने कूड़ा उठान व्यवस्थाओं का किया औचक निरीक्षण,मचा हड़कंप

देहरादून। शुक्रवार सुबह अधिकाररियों मंे उस समय हड़कंप मच गया। जब जिलाधिकारी सविन बंसल डोर टू डोर कूड़ा उठान व्यवस्थाओं को देखने के लिए औचक निरीक्षण पर पहुंचे। पता चला कि 14 वाहन कूड़ा उठान के लिए हैं, जिनमें चार वाहन खराब  और 11 समय पर नहीं निकले। उन्होंने वाहन के अनुसार पेनल्टी लगाने के निर्देश दिए। डीएम वाटरग्रेस, इकॉनवेस्ट मैनेजमेंट के गैराज पर पहुंचे। इस दौरान 32 वाहन डोर टू डोर कूड़ा उठान के लिए रवाना नहीं हुए थे। जिस पर कंपनी पर जुर्माना लगाया गया। डीएम ने कंपनी की कार्यप्रणाली पर सख्त नाराजगी जताई।यहां वर्कशॉप में 18 वाहन निकासी स्थल पर मिले,जिन पर डीएम ने  पेनल्टी लगाने के निर्देश दिए। वाहन के मूवमेंट के सत्यापन के लिए कार्मिकों की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए गए। साथ ही खराब वाहनों को ठीक कराने और संबंधित कंपनियों की आरसी काटने के लिए कहा गया। उन्होंन घंटाघर से सर्वे चैक, शस्त्रधारा  रोड भगत सिंह कॉलोनी, माता मंदिर रोड, कारगी चैक का निरीक्षण कर कूड़ा उठान व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments