Monday, November 9, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डनए शिक्षा सत्र में महंगाई की मार, कॉपी, किताब की खरीदारी हुई...

नए शिक्षा सत्र में महंगाई की मार, कॉपी, किताब की खरीदारी हुई दुश्वार

अल्मोड़ा। नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को महंगाई की मार झेलनी पड़ेगी। बीते शिक्षा सत्र की अपेक्षा इस शिक्षा सत्र के लिए उन्हें बच्चों की कॉपी, किताबें, स्कूल ड्रेस, स्कूल बैग के लिए 30 से 40 फीसदी अधिक राशि चुकानी होगी। कॉपी, किताब जहां 30 फीसदी महंगी हुई हैं वहीं स्कूल ड्रेस, स्कूल बैग के दामों में 40 फीसदी की वृद्धि हुई है। पुस्तक विक्रेताओं ने बताया कि कागज की कीमतें बढ़ रही हैं। इस वजह से पुस्तक, कॉपी के दामों में भी इजाफा हुआ है। कॉपी, किताबों की कीमत 30 फीसदी बढ़ी है। इसके अलावा स्कूल ड्रेस, स्कूल बैग के दाम भी बढ़े हैं। कक्षा एक पढ़ने वाले बच्चे की ड्रेस के लिए पिछले की अपेक्षा इस नए शिक्षा सत्र में 200 से 650 रुपये तक अधिक चुकाने होंगे। स्कूल बैग भी इस बार 400 से 600 रुपये का मिलेगा। ऐसे में बच्चों की पढ़ाई महंगी होगी और इसकी मार अभिभावकों को झेलनी पड़ेगी।
महंगाई बढ़ने से अभिभावकों की जेब ढीली
अल्मोड़ा। बच्चे जहां नई कक्षा में प्रवेश को लेकर उत्साहित हैं तो वहीं अभिभावकों के माथे पर चिंता की लकीरें हैं। बढ़ती महंगाई के बीच बच्चों के स्कूल खर्च वहन करने में उनकी जेब ढीली हो रही है। एक अभिभावक ने बताया कि बेटी ने एक निजी स्कूल में प्रवेश लिया है। स्कूल से मैसेज आया है कि किताब, ड्रेस, स्कूल बैग एक बुक स्टोर से मिलेगा, जिसकी कीमत 3500 रुपये है।
कॉपी की कीमत (रुपये में)
पेज पिछले साल की कीमत इस साल की कीमत
240 60 से 70 80 से 90
160 50 से 60 65 से 70
192 55 से 65 75 से 80
ड्रेस के दाम (रुपये में)
ड्रेस बीते वर्ष इस वर्ष
ड्रेस (बड़े बच्चे) 900 1100
कोट पैंट- 1900 2500

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments