Monday, November 9, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डराहुल की सदस्यता खत्म कर मोदी सरकार ने किया है लोकतंत्र पर...

राहुल की सदस्यता खत्म कर मोदी सरकार ने किया है लोकतंत्र पर हमला : प्रदीप

अल्मोड़ा। कांग्रेस के राज्य सभा के पूर्व सदस्य प्रदीप टम्टा ने कहा कि लोकसभा सदस्य राहुल गांधी ने अदाणी और प्रधानमंत्री मोदी के बीच रिश्ते को सार्वजनिक किया। उन्होंने अदाणी की कंपनी में लगे जनता के 20 हजार करोड़ रुपये का हिसाब पूछा। मोदी सरकार ने उन्हें इसका जवाब देने के बजाय उनकी संसद सदस्यता समाप्त कर दी, जो लोकतंत्र पर बड़ा हमला है। पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा ने एक निजी होटल में पत्रकार वार्ता कर कहा कि देश में महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार चरम पर है। राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा कर जनता को जनविरोधी मोदी सरकार की विफलता बताने का काम किया, जिससे उनकी लोकप्रियता बड़ी है। उन्होंने अदाणी की कंपनी में लगे जनता के पैसे का हिसाब मांगा है। इसी बौखलाहट में मोदी सरकार ने उनकी लोकसभा सदस्यता समाप्त की है। यह घटना देश के इतिहास में दर्ज हो गई है, जो मोदी सरकार की विफलता का प्रमाण है। कहा कि प्रदेश में भी भाजपा के शासन में विकास ठप है। जनता सब समझ चुकी है। वह आगामी लोकसभा चुनाव में इसका जवाब जरूर देगी। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र भोज, नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments