Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डउत्तराखंड में अवैध कब्जे की जांच में 1,000 मजारें खोदीं, सीएम धामी...

उत्तराखंड में अवैध कब्जे की जांच में 1,000 मजारें खोदीं, सीएम धामी बोले- नहीं चलने देंगे लैंड जिहाद

सरकारी भूमि पर अवैध मजारें बनाने के खिलाफ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के तेवर बेहद सख्त हैं। सतपुली और कालाढूंगी में योजनाओं के शिलान्यास और लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान उन्होंने चेतावनी दी कि प्रदेश में सरकारी जमीन पर जहां भी अवैध मजारें हैं, उन्हें स्वतः हटा लिया जाए। प्रदेश में कहीं लैंड जिहाद नहीं चलने देंगे। कालाढूंगी में धामी ने कहा कि प्रदेश में एक हजार से अधिक स्थान ऐसे मिले हैं, जहां मजारें बना दी गईं हैं। जब इन मजरों को खोदा गया तो वहां किसी तरह के अवशेष नहीं मिले। उन्होंने कहा कि हम किसी के खिलाफ नहीं है, पर जमीन पर जबरन कब्जा भी नहीं होने देंगे। कहीं पर भी लैंड जिहाद को आगे नहीं बढ़ने देंगे।
इलाकों में घुसपैठ के खतरे की आशंका पर सीएम ने कहा कि कई जगहों पर जनसंख्या में असंतुलन हो रहा है। इस पर रोक लगाने के लिए पूरे प्रदेश में विशेष अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा, गैर कानूनी गतिविधि को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सीमांत गांवों में धर्मस्थलों की आड़ में घुसपैठ के खतरे की जांच के लिए सघन अभियान चलाएंगे। उत्तराखंड धर्म, अध्यात्म व संस्कृति की भूमि है। हम इसका स्वरूप नहीं बिगड़ने देंगे। किसी को भी यहां ऐसी कोई गतिविधि नहीं करने देंगे, जो गैर कानूनी हो। इससे पूर्व सीएम धामी ने कालाढूंगी में 95 करोड़ की योजना का शिलान्यास और लोकार्पण किया। उन्होंने कालाढूंगी में उप मंडी की स्थापना, चकुलवा में निहाल नदी पर टू लेन पुल, कोटाबाग में हनुमान मंदिर का सौंदीयकरण समेत अन्य घोषणा की। पत्रकारों से वार्ता में वन विभाग में चल रहे विवाद मामले में सीएम ने कहा कि मामले में कोर्ट का फैसला आ गया है। इसके साथ ही सीएम धामी ने कहा कि राज्य में जनसंख्या संतुलन बिगड़ रहा है, उसके लिए भी स्पेशल ड्राइव चलाई जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments