Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डश्रीनगर-खंदूखाल मार्ग पर गांव जा रहे परिवार की कार खाई में गिरी,...

श्रीनगर-खंदूखाल मार्ग पर गांव जा रहे परिवार की कार खाई में गिरी, चालक की मौत, पत्नी-बेटी घायल

पौड़ी-घुड़दौड़ी-मुछयाली-श्रीनगर मोटर मार्ग पर दर्दनाक हादसा हो गया। मुछयाली गांव से पहले एक कार खाई में गिर गई। हादसे में कार चालक की मौत हो गई, जबकि मृतक की पत्नी और बेटी भी घायल हो गए। दोनों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। घटना गुरुवार देर शाम की है। पुलिस कंट्रोल रूम को मुछियाली गांव के निकट वाहन दुर्घटना की सूचना मिली। कोतवाल श्रीनगर रवि सैनी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम बचाव के लिए मौके पर पहुंची। कार सड़क से लगभग 100 मीटर नीचे खाई में गिरी थी। कार में एक ही परिवार के तीन लोग सवार थे।
पत्नी-बेटी का चल रहा इलाज
तीनों को स्थानीय लोगों की मदद से खाई से निकाल कर सड़क तक पहुंचाया गया। यहां से उन्हे एंबुलेस के माध्यम से मेडिकल कॉलेज भेज गया। कार मुछियाली गांव निवासी सुरेंद्र सिंह पंवार (48) पुत्र विजय सिंह पंवार चला रहे थे। उन्हें चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि उनकी पत्नी कृष्णा पंवार व बेटी मानसी का अस्पताल में उपचार चल रहा है। सैनी ने बताया कि ग्रामीणों के अनुसार, दुर्घटना प्रभावित परिवार पौड़ी से घुड़दौड़ी होते हुए गांव आ रहा था। लेकिन गांव पहुंचने से पूर्व हादसा हो गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments