Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डकल 12 बजे खुलेगा टिकट बुकिंग पोर्टल, पढ़ें कहां करें अप्लाई और...

कल 12 बजे खुलेगा टिकट बुकिंग पोर्टल, पढ़ें कहां करें अप्लाई और कितना होगा किराया

केदारनाथ हेली सेवा के टिकटों की बुकिंग के लिए आठ अप्रैल को दोपहर 12 बजे आईआरसीटीसी का पाेर्टल खुल जाएगा। पहले फेज में 25 से 30 अप्रैल तक टिकटों की बुकिंग होगी। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण के सीईओ सी. रवि शंकर ने बताया कि चारधाम यात्रा में केदारनाथ हेली सेवा के टिकट बुकिंग की सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। आठ अप्रैल को आईआरसीटीसी की वेबसाइट heliyatra.irctc.co.in पर यात्री टिकट की बुकिंग कर सकते हैं।
बिना रजिस्ट्रेशन नहीं होगी ऑनलाइन टिकट बुकिंग
चारधाम यात्रा में केदारनाथ हेली सेवा से जाने के लिए यात्रियों का पंजीकरण अनिवार्य होगा। बिना पंजीकरण के यात्री हेली सेवा की ऑनलाइन टिकट बुकिंग नहीं कर पाएंगे। साथ ही एक बार में एक व्यक्ति अपनी आईडी से अधिकतम छह सीटों की बुकिंग कर सकेगा, जबकि समूह में यात्रा करने वाले यात्री एक बार में 12 सीट बुक कर सकेंगे।
इतना होगा किराया
हेली सेवा का रूट एक तरफा दोनों तरफ का किराया (प्रति यात्री)
गुप्तकाशी से केदारनाथ 3870 7740
फाटा से केदारनाथ 2750 5500
सिरसी से केदारनाथ 2749 5498

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments