Friday, November 13, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डउत्‍तराखंड में कल भारी बारिश के आसार, पहाड़ के रास्‍तों पर जानें...

उत्‍तराखंड में कल भारी बारिश के आसार, पहाड़ के रास्‍तों पर जानें से बचें

स्टेशन अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
रुद्रपुर 17.2 7.0
हल्द्वानी 19.0 5.9.8
मुक्तेश्वर 9.7 2.4
अल्मोड़ा 18.2 2.2
बागेश्वर 21.7 5.0
जागेश्वर 12.6 0.7
नैनीताल 8.6 6.7
दो दिनों की राहत के बाद बुधवार से मौसम में बदलाव के आसार हैं। बुधवार दोपहर बाद पिथौरागढ़ जिले के अनेक व बागेश्वर के कुछ स्थानों पर बहुत हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि मजबूत पश्चिमी विक्षोभ की वजह से तीन व चार फरवरी को कुमाऊं मंडल के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना बन रही है। ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात हो सकता है। ऐसे में पहाड़ के रास्‍तों पर जाने से बचें। बहुत जरूरी हो तभी पर्वतीय जिलों के सफर पर निकले तीन फरवरी को नैनीताल, चम्पावत व ऊधम सिंह नगर जिले में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश के साथ कहीं कहीं पर अत्यंत भारी बारिश होने का आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। नैनीताल व ऊधम सिंह नगर जिले में कहीं कहीं पर गर्जन के साथ ओलावृष्टि होने का यलो अलर्ट जारी किया है। चार फरवरी को भारी बारिश का दौर हल्का पड़ सकता है। वहीं, बारिश की स्थिति में ठंड का दौर फिर से शुरू हो सकता है।
बारिश शांत कर देगी प्रचार
उत्तराखंड में इन दिनों चुनाव प्रचार का दौर चल रहा है। ऐेसे बारिश प्रत्याशियों के लिए भी चुनौती बनेगी। क्योंकि, प्रचार में खलल पड़ेगा। पर्वतीय क्षेत्र में ठंड बढऩे से और दिक्कत आएगी। वहीं, निर्वाचन ड्यूटी से जुड़े फील्ड स्टाफ को थोड़ा दिक्कत झेलनी पड़ सकती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments