Friday, November 13, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डवनों को आग से बचाने की जानकारी दी

वनों को आग से बचाने की जानकारी दी

ग्राम बरहैनी में वन विभाग ने वन अग्नि सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम के तहत सुरक्षा गोष्ठी का आयोजन किया। इसमें वन विभाग अधिकारियों ने राजकीय इंटर कालेज बरहैनी के एनएसएस से जुड़े स्वयंसेवकों को वनों में आग लगने के कारणों और अग्नि से बचने सहित अन्य बिदुओं पर जानकारी दी।
वन विभाग एक फरवरी से सात फरवरी तक वन अग्नि सुरक्षा सप्ताह मना रहा है। इसके चलते बाजपुर के ग्राम बरहैनी स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में वन अग्नि सुरक्षा सप्ताह के तहत गोष्ठी का आयोजन किया गया। यहां वन दरोगा सुखवीर सिंह ने राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों को वनों में लगने वाली आग के कारणों और वनों को अग्नि से सुरक्षित रहने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कुछ असामाजिक तत्व वनों में आग लगाकर वन संपदा को नुकसान पहुंचाने का काम करते हैं। जिससे वन्यजीवों व वनस्पति को भारी हानि होती है। इसके लिए वन विभाग लगातार पैनी नजर बनाए हुए है। प्रधानाचार्य महेश कुमार ने कहा कि वन व वन्य जीव हमारे लिए बहुमूल्य हैं उनकी सुरक्षा करना हमारा प्रथम दायित्व है। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी धर्मेंद्र सिंह बसेड़ा ने किया। गोष्ठी में अभिभावक-शिक्षक संघ अध्यक्ष मोहन चंद्र पांडेय, वनरक्षक नवीन चंद्र, सुनील सिंह, राम सिंह, भजन सिंह, संदीप सिंह, अमित अग्रवाल आदि मौजूद थे।
सीओ ने बार्डर क्षेत्र पर चलाया सघन चेकिग अभियान : विधानसभा चुनाव के ²ष्टिगत प्रदेश की सीमा से सटे उत्तर प्रदेश के रामपुर जनपद को जोड़ने वाले आधा दर्जन रास्तों पर बनाए गए बैरियरों का पुलिस क्षेत्राधिकारी वंदना वर्मा ने जायजा लिया। उन्होंने बिना जांच-परख के किसी भी वाहन को बार्डर क्रास नहीं करने देने के निर्देश दिए। सीओ ने बताया कि बार्डर क्षेत्र में लगे बैरियरों पर सघन चेकिग अभियान को और तेज कर दिया है। लोगों पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments