Thursday, November 12, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डपति पर साथियों के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप

पति पर साथियों के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप

रुद्रपुर। कोतवाली क्षेत्र निवासी एक महिला ने पति पर साथियों के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में केस दर्ज कराया है।
कोतवाली क्षेत्र निवासी एक महिला ने कोर्ट को सौंपे प्रार्थना पत्र में कहा कि उसका विवाह बरेली (यूपी) निवासी युवक के साथ हुआ था। आरोप है कि पति ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। पति पर कुकर्म का भी आरोप लगाया है। पीड़ित महिला ने बताया कि उसकी सास, रिश्तेदार दो महिलाओं, चचेरे ससुर के साथ मिलकर उसे आए दिन पीटती है। कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि पीड़िता ने अभी पति के साथियों का नाम नहीं बताया है।
किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास, केस दर्ज
रुद्रपुर। शहरवासी व्यक्ति ने कोर्ट में दी अर्जी में बताया था कि 25 अक्तूबर की रात उसके बड़े भाई के पुत्र ने उनकी 15 साल की पुत्री के कमरे में घुस कर दुष्कर्म का प्रयास किया। पुत्री के शोर मचाने पर आरोपित ने अपने पिता की लाइसेंसी पिस्टल दिखा पीड़िता को धमकाया। रिपोर्ट लिखाने की बात पर बड़ा भाई और उसके दोनों बेटे गालीगलौज करने लगे। वह लाइसेंसी पिस्टल और तलवार ले आए। शोर होने पर पहुंचे आसपास के लोगों ने उनसे तलवार और पिस्टल छीन ली। इसके बावजूद आरोपियों ने उनकी दोनों पुत्रियों को पीट दिया। आरोप है कि दोनों पुत्रियों से सामूहिक दुष्कर्म की भी धमकी दी गई। शिकायत करने के बावजूद पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। कोर्ट के आदेश पर अब पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments