Thursday, November 12, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डसितारगंज में चीनी मिल के पेराई सत्र का आगाज

सितारगंज में चीनी मिल के पेराई सत्र का आगाज

सितारगंज। द किसान सहकारी चीनी मिल का पेराई सत्र शुक्रवार से शुरू हुआ। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने हवन-पूजन कर इसका शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के हित में काम कर रही है। किसानों के बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान सरकार ने कर दिया है। कहा कि किसानों को बेहतर सुविधाएं दिलाना ही उनका लक्ष्य है। कैबिनेट मंत्री ने तौल कांटे पर ट्रैक्टर से गन्ना लेकर सबसे पहले आए किसान मैनाझुंडी गांव निवासी तरसेम सिंह और बैलगाड़ी से गन्ना लेकर आए किसान सरकड़ा निवासी प्रगट सिंह को सम्मानित किया। उन्होंने चीनी मिल के बॉयलरों आदि मशीनों का बारीकी से निरक्षण किया। बहुगुणा ने कहा कि पिछले वर्ष 17,50,000 क्विंटल गन्ने पेराई की गई थी लेकिन इस बार 27,50,000 क्विंटल गन्ना पेराई का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष समय पर गन्ना किसानों के गन्ना मूल्य का भुगतान होने के कारण किसानों की गन्ने की खेती के प्रति रुचि बढ़ी है। इस बार 20 प्रतिशत गन्ना क्षेत्र बढ़ा है। कैबिनेट मंत्री ने सरकार की ओर से समय पर गन्ना भुगतान करने का आश्वासन भी दिया। उन्होंने कहा कि किसान गन्ने का उत्पादन बढ़ाएं। आगामी सत्र से चीनी मिल को पीपीपी मोड पर संचालित किया जाएगा। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही है। पीपीपी मोड पर मिल संचालित होने के बाद किसानों को और अधिक लाभ होगा।
कैबिनेट मंत्री ने प्रधान प्रबंधक राजीव लोचन शर्मा को गन्ना लेकर मिल गेट पर आने वाले किसानों को अधिकतम सुविधाएं दिलाने के निर्देश भी दिए। वहां डीएम युगल किशोर पंत, गन्ना आयुक्त हंसा दत्त पांडे, जीएम किच्छा त्रिलोक सिंह मर्तोलिया, एसडीएम तुषार सैनी, तहसीलदार जगमोहन त्रिपाठी, भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, हज कमेटी के अध्यक्ष खतीब अहमद, मंडी चेयरमैन अमरजीत सिंह कटवाल, गन्ना समिति के पूर्व चेयरमैन उपकार सिंह बल, अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष इकबाल सिंह लाडी, पलविंदर सिंह औलख, उमाशंकर दुबे, हेमंत बोरा, किसान नेता प्रकाश तिवारी, विजय सलूजा, सुमन राय, राकेश त्यागी, रतनलाल गुप्ता, संजय गोयल, सतीश उपाध्याय, पंकज गहतोड़ी, उदय राणा, गुरदीप सिंह चौहान, पंकज रावत, मनोरथ भट्ट आदि थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments