Saturday, October 10, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डमार्च के महीने में ही लोगों को झुलसाने लगी गर्मी

मार्च के महीने में ही लोगों को झुलसाने लगी गर्मी

तीर्थनगरी देवप्रयाग में मार्च माह में ही गर्मी ने लोगों को झुलसाना शुरू कर दिया है। दिन में तेज गर्मी होने का असर यहां बाजारों पर भी दिखने लगा है। मार्च माह में ही यहां पारा 30 डिग्री से अधिक चले जाने पर लोगों में हैरानी भी बनी है।
तीर्थनगरी में मार्च महीने में ही पारा 30 डिग्री के पार चले जाने से अचानक तेज गर्मी बढ़ गई है। इसके चलते यहां लगातार दो दिनों से संगम पर यात्रियों व पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ रही है। देवप्रयाग तीर्थ में इस बार मार्च महीने में ही अचानक मौसम बदलने से लोग हैरान है। पिछले चार दिनों में ही यहां तापमान दस डिग्री बढ़ गया। दिन में तेज गर्मी का असर यहां बाजारों में दिखने लगा है। जिसके चलते यहां आवाजाही एकाएक कम हो गई है। वहीं देवप्रयाग संगम पर गंगा स्नान के लिए बाहरी क्षेत्रों से यात्रियों व पर्यटकों की भीड़ पूरे दिन उमड़ रही है। तेज गर्मी में गंगा के शीतल जल से स्नान में स्नान कर यात्रियों व पर्यटकों को काफी राहत मिल रही है।
यमुना विहार निवासी गौरव चौधरी व धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि, वह चोपता, तुंगनाथ के लिए निकले थे, मगर तेज गर्मी के चलते उन्हें देवप्रयाग में गंगा स्नान से काफी राहत मिली है। वहीं संगम पर पूजन कराने वाले जमुना प्रसाद डबराल के अनुसार अचानक बढ़ी गर्मी से गंगा स्नान करने वालों की पूरे दिन भीड़ उमड़ रही है। गर्मी का कारण क्षेत्र में चारो ओर फैली धुंध को भी माना जा रहा है। जिसके कारण आसपास की पहाड़ियों नहीं दिख रही हैं, वहीं सुबह सूरज भी लाल गोले की तरह उदित होता दिख रहा है। गर्मी व धुंध से यहां लोगों में खांसी, जोड़ों व बदन दर्द की शिकायत भी सामने आ रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments