Friday, November 13, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डन्यायमूर्ति जी नरेंद्र ने Uttarakhand HC के मुख्य न्यायाधीश के रूप में...

न्यायमूर्ति जी नरेंद्र ने Uttarakhand HC के मुख्य न्यायाधीश के रूप में ली शपथ

देहरादूनः न्यायमूर्ति गुहानाथन नरेंद्र ने बृहस्पतिवार को उत्तराखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। राजभवन में आयोजित एक कार्यक्रम में न्यायमूर्ति नरेंद्र को उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने शपथ दिलाई।

मिली जानकारी के अनुसार न्यायमूर्ति नरेंद्र को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 23 दिसंबर को उत्तराखंड उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया था। न्यायमूर्ति नरेंद्र ने न्यायमूर्ति ऋतु बाहरी का स्थान लिया है। न्यायमूर्ति नरेंद्र (60) उत्तराखंड उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश बनने से पहले आंध्र प्रदेश और कर्नाटक उच्च न्यायालय के न्यायाधीश रह चुके हैं।

बता दें कि इसी साल 10 अक्टूबर को उत्तराखंड की मुख्य न्यायाधीश जस्टिस ऋतु बाहरी सेवानिवृत हुई। इसके बाद वरिष्ठ न्यायाधीश न्यायमूर्ति मनोज तिवारी कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश का दायित्व संभाल रहे थे। वहीं अब गुहानाथन नरेंद्र को मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति बनाया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments