Friday, October 9, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डपीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन, खुफिया तंत्र...

पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन, खुफिया तंत्र व पुलिस अलर्ट

बदरीनाथ धाम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संभावित कार्यक्रम को देखते हुए रविवार को जिलाधिकारी हिमांशु खुराना के साथ ही जिला स्तरीय अधिकारियों ने बदरीनाथ धाम में संभावित कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण किया। बदरीनाथ धाम में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के दौरान हेलीकॉप्टर सेवा बंद रखी जाएगी। बदरीनाथ से लेकर माणा गांव तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस जवानों की तैनाती रहेगी। जिलाधिकारी के साथ ही अन्य अधिकारियों ने बदरीनाथ धाम में प्रधानमंत्री कार्यक्रम के कार्यक्रम स्थल, मंदिर दर्शन, माणा गांव, मास्टर प्लान के कार्यों के निरीक्षण का रूट, जनसभा स्थल, मंच संचालन, वीआईपी व वीवीआईपी के लिए आवास व्यवस्था की तैयारियों का निरीक्षण किया। धाम में योजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास भी होंगे। बताया जा रहा है कि 18 अक्तूबर को पीएमओ की टीम द्वारा जिला प्रशासन व जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर बैठक आयोजित की जाएगी
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर खुफिया तंत्र और पुलिस अलर्ट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बदरीनाथ धाम के संभावित कार्यक्रम को लेकर खुफिया तंत्र और पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है। जोशीमठ से लेकर बदरीनाथ धाम तक होटल, धर्मशाला, लॉज के साथ ही दुकानों में चेकिंग अभियान शुरू कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के निर्देश पर बदरीनाथ धाम में सभी होटलों में बुकिंग काउंटर पर रजिस्टर खंगाले जा रहे हैं। संदिग्ध व्यक्तियों की जानकारी ली जा रही है। यदि कोई तीर्थयात्री बदरीनाथ धाम में दो दिन से अधिक दिन तक रुक रहा है तो उसकी सूचना थाना पुलिस को दी जा रही है। साथ ही वाहनों की चेकिंग भी शुरू कर दी गई है। जोशीमठ, पांडुकेश्वर, गोविंदघाट और बदरीनाथ धाम में जोनल और सेक्टर अधिकारियों को रात्रि चेकिंग के भी निर्देश दिए गए हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments