Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डजल्द ही तीसरी आंख निगहबानी में होगा काशीपुर रेलवे स्टेशन

जल्द ही तीसरी आंख निगहबानी में होगा काशीपुर रेलवे स्टेशन

काशीपुर। सतर्कता बढ़ाने के लिए रेल प्रशासन काशीपुर रेलवे स्टेशन को सीसीटीवी निगरानी में लाने वाला है। सीसीटीवी लगाने की प्रारंभिक कागजी कार्रवाई पूरी कर ली गई है। जल्द ही पूरा रेलवे स्टेशन सीसीटीवी की निगरानी में होगा। 38 कैमरों से तीनों प्लेटफार्म को कवर किया जाएगा। कई बार रेलवे स्टेशन पर जेब कटने, बच्चों के खो जाने और अपराधियों के ट्रेन ने काशीपुर पहुंचने की शिकायतें आती हैं। आरपीएफ, जीआरपी और सिविल पुलिस जब शरारती तत्वों को चिह्नित करने का प्रयास करती है तो पता चलता है कि काशीपुर रेलवे स्टेशन पर पर्याप्त सीसीटीवी कैमरे ही नहीं हैं। अधिकतर स्थानों पर सीसीटीवी नहीं होने के चलते सबूत जुटाना मुश्किल होता था। खोए हुए बच्चों को तलाश करने में भी परेशानी होती है। स्टेशन प्रशासन सीसीटीवी लगवाने की मांग को लेकर लगातार पत्राचार कर रहा था। इसी को देखते हुए बीते दिनों उच्च अधिकारियों ने काशीपुर में सीसीटीवी कैमरे लगाने की मंजूरी दे दी। कंपनी को ठेका दिया जा चुका है। तीनों प्लेटफार्म को सीसीटीवी की निगरानी में लाया जाएगा। इसके लिए प्रक्रिया चल रही है। उम्मीद है कि जल्द ही पूरा रेलवे स्टेशन सीसीटीवी की निगरानी में होगा। – रवि शंकर सिंह, स्टेशन अधीक्षक काशीपुर।
रेलवे स्टेशन पर बढ़ेंगी सुविधाएं, ऊंचा होगा प्लेटफार्म
काशीपुर। रेलवे स्टेशन पर सुविधाएं बढ़ाने के लिए रेल प्रशासन लगातार प्रयास कर रहा है। प्लेटफार्म नंबर एक को ऊंचा करने की तैयारी की जा रही है। स्टेशन के मेन गेट को भव्यता देने के साथ-साथ टॉयलेट और पेयजल व्यवस्था में भी सुधार करने के लिए फाइल चल रही है। रेल मंडल महाप्रबंधक ने इसकी घोषणा कर दी है। अभी तक प्लेटफार्म की ऊंचाई कम है, जिसके चलते यात्रियों को नीचे उतरने में असुविधा होती है। इसी को देखते हुए काशीपुर के प्लेटफार्म भी ऊंचे किए जाएंगे। स्टेशन अधीक्षक रवि शंकर सिंह ने बताया कि प्लेट फार्म नंबर दो पहले ही ऊंचा कराया जा चुका है। अब एक नंबर प्लेटफार्म के ऊंचा करने बारी है। रेल विभाग की प्लेटफार्म को ऊंचा करने की योजना है। जल्द ही प्लेटफार्म नंबर एक भी ऊंचा किया जाएगा ताकि यात्री सुविधाएं बढ़ सकें।
सुरक्षा का अहसास कराने को रेलवे फोर्स ने निकाला फ्लैग मार्च
काशीपुर। हनुमान जन्मोत्सव पर आरपीएफ और जीआरपी ने सभी प्लेटफार्म पर गश्त कर फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान यात्रियों को सुरक्षा का एहसास कराया गया। वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त इज्जतनगर मंडल ऋषि पांडे, सहायक मंडल सुरक्षा आयुक्त एमएस खान के निर्देश पर विशेष जांच अभियान चलाया गया। आरपीएफ प्रभारी इंस्पेक्टर रणदीप कुमार और जीआरपी प्रभारी एसआई मीनू गौतम के नेतृत्व में सुरक्षाबलों ने प्लेटफार्म, यात्री हाल, बुकिंग हॉल और रेलवे स्टेशन परिसर की सघन जांच की। इस दौरान यात्रियों, कुलियों और वेंडरों को चौकन्ना रहने की हिदायत दी गई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments