Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डगदरपुर के युवकों ने की थी जग्गा की पेरोल से भागने में...

गदरपुर के युवकों ने की थी जग्गा की पेरोल से भागने में मदद

रुद्रपुर। दिल्ली सेंट्रल जेल से ट्रांजिट रिमांड पर लाए आतंकी जग्गा से पुलिस ने पंतनगर थाने और सिडकुल चौकी में बुधवार रात करीब 10 घंटे पूछताछ की गई। इस दौरान पता चला कि पैरोल से भागने में उसकी गदरपुर निवासी दो युवकों ने मदद की थी। पूछताछ में उसके खालिस्तानी समर्थक होने का विवरण खंगाला गया लेकिन इस इसमें पुलिस के हाथ कुछ खास नहीं लगा। पुलिस को जिले में रह रहे उसके साथी और उसके गैंग के बारे में जानकारी जरूर मिली है।बुधवार को जिला न्यायालय से पूछताछ की अनुमति लेने के बाद शाम करीब पांच बजे पुलिस ने पंतनगर थाने में गांव कोपा कृपाली निवासी आतंकी जगजीत उर्फ जग्गा से पूछताछ शुरू की।
इसके बाद रात करीब 10 बजे पुलिस उसे लेकर सिडकुल चौकी आ गई। यहां बृहस्पतिवार सुबह करीब तीन बजे तक उससे पूछताछ हुई। इसके बाद सुबह करीब 10 बजे भारी सुरक्षा के बीच उसे गूलरभोज पुलिस चौकी लाया गया। इस दौरान काशीपुर एएसपी अभय सिंह, सीओ बाजपुर भूपेंद्र भंडारी, एसओजी प्रभारी, केलाखेड़ा थाना और गदरपुर थाने का पुलिस बल मौजूद रहा। यहां काफी पूछताछ करने के बाद पुलिस उसे लेकर कोपा कृपाली के नजदीक पहुंची। इसके अलावा आसपास के क्षेत्रों में घूमने के बाद पुलिस ने गूलरभोज चौकी में दोबारा उससे पूछताछ की। पूछताछ के दौरान पुलिस ने उसके खालिस्तान से जुड़े तारों को खंगाला लेकिन इसमें कोई ठोस सफलता नहीं मिली। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने कुछ चीजें भी बरामद की हैं। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी का कहना है कि शुक्रवार तक आतंकी से पूछताछ की जाएगी। इसके बाद उसे वापस दिल्ली सेंट्रल जेल के सुुपुर्द कर दिया जाएगा।
बहन की शादी का बहाना बनाकर आया था पेरोल पर
रुद्रपुर। वर्ष 2022 में आतंकी जग्गा बहन की शादी का बहाना बना कर हल्द्वानी जेल से पेरोल पर आया था। इसके बाद वह लापता हो गया था। उससे पूछताछ के दौरान गदरपुर क्षेत्र के दो युवकों का नाम सामने आया है। दोनों युवकों ने उसे पेरोल से भगाने में मदद की थी। इस दौरान उसने एक वाहन का उपयोग भी किया था। पुलिस वाहन की बरामदगी करने में जुटी है। वहीं पुलिस की एक टीम गदरपुर क्षेत्र के दोनों युवकों के घर में दबिश देने गई लेकिन वह मौके पर नहीं मिले। उम्मीद है कि पुलिस उन्हें जल्द ही गिरफ्तार करेगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments