Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डचार झोपिड़यों में लगी आग, घरेलू सामान राख

चार झोपिड़यों में लगी आग, घरेलू सामान राख

काशीपुर। क्षेत्र में आग की दो अलग-अलग घटनाओं में घरेलू सामान के साथ ही नकदी जलकर राख हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। बुधवार को कुंडेश्वरी रोड स्थित चैती तिराहा के पास विशाल नगर में चार झोपड़ियों में अज्ञात कारणों से आग लग गई। हवा के कारण आग ने विकराल रूप ले लिया। चैती मेला मैदान स्थित फायर यूनिट की सूचना पर फायर स्टेशन के अग्निशमन अधिकारी वंश नारायण यादव के नेतृत्व में टीम ने बमुश्किल आग पर काबू पाया गया। अग्निशमन अधिकारी ने बताया आग ब्रह्मपाल, सुभाष कुमार, जितेंद्र कुमार, महेंद्र कुमार की झोपड़ियों में लगी थी। आग लगने से झोपड़ियों में रखा घरेलू सामान बेड, चारपाई, अलमारी, कूलर, पंखा, रजाई-गद्दे, पहनने के कपड़े, सोने-चांदी के जेवर व नकदी जल कर राख हो गई। दोपहर लगभग 3 बजे मोहल्ला थाना साबिक पंजाबी सराय में हरिओम के घर में रखा सिलिंडर चाय बनाते समय लीक हो गया। इस दौरान उसने आग पकड़ ली, जो पूरे घर में फैल गई। आग से घर में रखा घरेलू सामान और नकदी जल गई। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाय। एसडीएम अभय प्रताप सिंह ने बताया कि राजस्व टीम को भेजकर नुकसान का आकलन कराया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments