Saturday, October 24, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeनेशनललखीमपुर खीरी में बड़ा हादसा: कंटेनर की टक्कर से स्कूटी सवार तीन...

लखीमपुर खीरी में बड़ा हादसा: कंटेनर की टक्कर से स्कूटी सवार तीन छात्राओं की मौत, परिवारों में कोहराम

लखीमपुर खीरी में दर्दनाक सड़क दुर्घटना, तेज रफ्तार कंटेनर ने तीन छात्राओं की ली जान

लखीमपुर खीरी के हैदराबाद थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। स्कूल की छुट्टी के बाद स्कूटी से घर लौट रहीं तीन छात्राओं को तेज रफ्तार कंटेनर ने रौंद दिया, जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। अहमदनगर–हैदराबाद मार्ग पर हुए इस हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।


बुआ-भतीजी समेत तीनों छात्राओं की मौत

हादसे में जान गंवाने वाली छात्राओं में साहिबा (17) पुत्री मोहम्मद अयूब, खदीजा (13) पुत्री मोहम्मद यूनुस और दिक्शा (18) पुत्री सफीउल्ला निवासी बिलहरी शामिल हैं। साहिबा और खदीजा आपस में बुआ-भतीजी थीं, जबकि दिक्शा उनकी सहेली थी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कंटेनर ने सामने से स्कूटी को टक्कर मारी और तीनों को कुचलते हुए आगे निकल गया। हादसे के बाद चालक कंटेनर छोड़कर फरार हो गया।


अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची हैदराबाद थाना पुलिस ने तीनों छात्राओं को सीएचसी भेजा, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया।
घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम प्रतीक्षा त्रिपाठी और पुलिस अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे और आवश्यक जानकारी जुटाई।

बताया गया कि साहिबा और दिक्शा सीजीएन पीजी कॉलेज में बीए की छात्राएं थीं, जबकि खदीजा कक्षा सातवीं में पढ़ती थी।


जिले में 12 घंटे के भीतर दूसरी घटना

लखीमपुर खीरी में यह 12 घंटे के अंदर दूसरी बड़ी दुर्घटना है। शुक्रवार देर रात भीरा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार तीन दोस्तों को टक्कर मार दी थी, जिसमें सभी की मौत हो गई थी। टक्कर के बाद कार नहर में गिर गई और उसमें सवार लोग मौके से फरार हो गए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments