Saturday, November 7, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeअपराधटैक्सी चालक व घोड़ा संचालकों के विवाद के बाद देर रात टैक्सी...

टैक्सी चालक व घोड़ा संचालकों के विवाद के बाद देर रात टैक्सी चालक से मारपीट

नैनीताल: नारायण नगर क्षेत्र में टैक्सी चालक और घोड़ा संचालकों के बीच विवाद के बाद देर रात वाहनों में भरकर पहुंचे 20 से 30 युवकों ने टैक्सी चालक के साथ जमकर मारपीट कर दी। हिंदू युवक के साथ गैर समुदाय के लोगों द्वारा मारपीट के विरोध में हिंदूवादी संगठन समर्थन में आ खड़े हुए। जिसके बाद देर रात तक मल्लीताल कोतवाली में जमकर हंगामा हुआ। दर्जनों लोगों ने रात तीन बजे तक कोतवाली का घेराव किया। तहरीर के बाद कोतवाली पुलिस ने एक युवक के विरुद्ध संगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार नारायण नगर निवासी पंकज कुमार टैक्सी संचालन का कार्य करता है। शनिवार शाम करीब तीन बजे उसका बारापत्थर घोड़ा स्टैंड के समीप कुछ घोड़ा और टैक्सी संचालकों से विवाद हो गया। सवारी बैठाने को लेकर उपजा विवाद कुछ लोगों के बीच-बचाव के बाद शांत हो गया। पंकज का आरोप है कि रात करीब 10 बजे जब वह घर जा रहा था तो तीन वाहनों में भरकर पहुंचे 30 से 40 लोगों ने घर के समीप उसे पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट कर दी।

घर के समीप शोरगुल होने पर उसके स्वजन और परिचित मौके पर पहुंचे और किसी तरह उसकी जान बचाई। देर रात हिंदू युवक के साथ दूसरे समुदाय के युवकों द्वारा मारपीट किए जाने की घटना जब हिंदूवादी संगठनों को पता लगी तो भारी भीड़ एकत्रित हो गई। दर्जनों लोग पीड़ित युवक के साथ कोतवाली पहुंच हंगामा करने लगे। लोगों ने कोतवाली का घेराव कर पुलिस प्रशासन के विरुद्ध भी जमकर नारेबाजी की। हंगामा बढ़ता देख पुलिस ने लोगों को शांत करने का प्रयास किया, मगर बेकाबू भीड़ ने किसी की नहीं सुनी।

जानकारी मिलने के बाद रात करीब 11.30 बजे सीओ विभा दिक्षित भी कोतवाली पहुंच गईं, मगर लोगों का विरोध नहीं थमा। रविवार सुबह करीब तीन बजे मारपीट के आरोपित के विरुद्ध मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किए जाने के बाद भीड़ कुछ शांत हुई। सीओ विभाग दीक्षित ने बताया कि मामले में मल्लीताल निवासी मजहर के विरुद्ध आईपीसी की धारा 323, 504, 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। इधर, हिंदूवादी संगठन कार्यकर्ताओं और व्यापारियों ने ऐलान किया है कि यदि दोपहर 12 बजे तक पुलिस ने आरोपित की गिरफ्तारी नहीं की तो वह अपने प्रतिष्ठान बंद रखेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments