Saturday, November 7, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डट्रक और बाइक की टक्कर में एक की मौत

ट्रक और बाइक की टक्कर में एक की मौत

देहरादून: देर रात प्रेमनगर में खड़े ट्रक से बाइक टकराने से बाइक सवार की मौत हो गई। मौके पर पहंुची पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार शुभमपाल निवासी शेरपुर शिमला बाईपास रोड रात करीब 11 बजे प्रेमनगर से अपने घर की तरफ आ रहा था। हिमगिरी कालेज के पास सड़क किनारे एक ट्रक खड़ा था, जिस पर इंडीकेटर भी नहीं चल रहे थे।

अंधेरा अधिक होने के चलते बाइक ट्रक से जा टकराई, जिसके कारण शुभम पाल गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए उसे निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रेमनगर थानाध्यक्ष पीडी भट्ट ने बताया कि मृतक के भाई सुनील पाल की तहरीर पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments