Sunday, October 25, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डरानीखेत में 134वें नंदा महोत्सव की शुरुआत

रानीखेत में 134वें नंदा महोत्सव की शुरुआत

अल्मोड़ा। कदली वृक्ष शोभा यात्रा के साथ नगर में 134वें मां नंदा -सुनंदा महोत्सव की शुरुआत हो गई है। रविवार से कदली वृक्षों से मां नंदा-सुनंदा की मूर्तियां निर्माण का कार्य शुरू हो गया।  जिसके बाद 11सितम्बर को ब्रह्म मुहूर्त में प्राण प्रतिष्ठा की जायेगी।
रविवार की सुबह नंदा देवी मंदिर से पूर्व में आमंत्रित किए गए कदली वृक्षों को लाने के लिए यात्रा शुरू हुई। राय स्टेट से पूजा अर्चना के बाद कदली वृक्षों को लाया गया। पारम्परिक नगाड़ों निशानों और छोलिया नृत्य के साथ मां नंदा सुनंदा का जय घोष करते हुए श्रद्धालुओं ने वृक्षों की भव्य शोभा यात्रा निकाली। शोभा यात्रा पूरे बाजार होते हुए नंदा देवी मंदिर पहुंची। जहां कदली
वृक्षों को स्थापित कर दिया गया। रविवार शाम से कदली वृक्षों से मूर्ति निर्माण का कार्य शुरू कर दिया गया। मां नंदा-सुनंदा की मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा 11सितम्बर नंदाष्टमी के दिन प्रातः काल ब्रह्म मुहूर्त में की जाएगी।
सोमवार से दोपहर बच्चों और महिलाओं की प्रतियोगिताएं और रचनात्मक गतिविधियां होंगी। रात को सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। सुबह शाम आरती और अन्य कार्यक्रम होंगे। 11सितम्बर को सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं होंगी। जिसमें विभिन्न विद्यालयों के बच्चों को भी आमंत्रित किया गया है। महोत्सव में इस बार सुरेन्द्र साह राजा की भूमिका निभा रहे हैं। इस वर्ष से महोत्सव में राजपुरा ग्राउंड में मेला भी शुरू किया गया है। शोभा यात्रा में विधायक डॉ प्रमोद नैनवाल, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, ब्लॉक प्रमुख हीरा रावत मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments