Sunday, October 25, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeअपराधगंगा में बहा पर्यटक, नही लगा कोई सुराग

गंगा में बहा पर्यटक, नही लगा कोई सुराग

ऋषिकेश। रविवार सुबह हरियाणा से ऋषिकेश आया एक पर्यटक नहाते समय तेज धारा की चपेट में आकर गंगा में बह गया। एसडीआरएफ पर्यटक की तलाश में जुटी है,किन्तु उसका कोई सुराग नहीं मिल सका है।
मिली  जानकारी के अनुसार, वरदान राजन(67)  पुत्र श्रीनिवासन गोपालन, सिटी फेस 2 गुड़गांव हरियाणा अपने साथियों के साथ  दयानंद आश्रम आए थे। रविवार की सुबह वह स्नान के लिए घाट पर चले गए। इस दौरान वह अनियंत्रित होकर गंगा में गिर गए और कुछ ही देर में तेज बहाव में बह गए। सूचना पर जल पुलिस व एसडीआरएफ टीम पर्यटक की खोज में जुट गई। परिजनों को सूचित कर दिया गया है। इधर थाना लक्ष्मणझूला क्षेत्र में गीता भवन घाट पर शनिवार को पंजाब का एक पर्यटक गंगा स्नान के दौरान नदी में डूब गया था। उसकी तलाश के लिए एसडीआरएफ और जल पुलिस की टीम सर्च अभियान चला रही है, लेकिन उसका कुछ सुराग नहीं लग सका है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments