Saturday, November 14, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डदेश में कम हुई मगर उत्तराखंड में बढ़ी महंगाई, चार महीनों में...

देश में कम हुई मगर उत्तराखंड में बढ़ी महंगाई, चार महीनों में सबसे ज्यादा जून में रही

राष्ट्रीय स्तर पर महंगाई में बेशक कुछ कमी आई है, लेकिन उत्तराखंड में महंगाई बढ़ गई है। नेशनल सैंपल सर्वे ऑफिस (एनएसओ) के आंकडे़ इसकी तस्दीक कर रहे हैं। हाल ही में केंद्रीय सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के एनएसओ ने जून के महंगाई दर के आंकड़े जारी किए। इन आंकड़ों के मुताबिक उत्तराखंड में जून में 6.85 प्रतिशत महंगाई दर रही। यह मई की महंगाई दर से अधिक है।
मई में राज्य की महंगाई दर 6.04 प्रतिशत थी। पिछले चार माह की महंगाई दर के आंकड़ों की तुलना में जून में सबसे अधिक महंगाई है। मार्च में राज्य की महंगाई दर 6.66 प्रतिशत आंकी गई थी, जो अप्रैल में बढ़कर 6.77 प्रतिशत हो गई। मई में राज्य की महंगाई कम हुई और यह 6.04 प्रतिशत तक पहुंची लेकिन अब जून में इसमें इजाफा हो गया है। इसके विपरीत देश में मई में महंगाई दर 7.04 थी, जो घटकर 7.01 प्रतिशत रह गई है। आंकड़ों के मुताबिक सभी जिंसों में सब्जियां अब भी सबसे अधिक महंगी है। हालांकि, मई की तुलना में जून में सब्जियों की महंगाई की दर 18.26 प्रतिशत से घटकर 17.37 प्रतिशत हुई है। इसी तरह तेल और वसा, ईंधन व गैस, परिवहन एवं संचार की महंगाई दर में कमी आई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments