Thursday, October 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डपालघर की फैक्टरी में उपद्रव, 19 पुलिकर्मी घायल; 12 वाहनों में तोड़फोड़

पालघर की फैक्टरी में उपद्रव, 19 पुलिकर्मी घायल; 12 वाहनों में तोड़फोड़

महाराष्ट्र के पालघर में एक फैक्टरी में हुए उपद्रव में 19 पुलिसकर्मी घायल हो गए। वहीं 12 वाहनों के साथ तोड़फोड़ की गई। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, यह घटना तब हुई जब फैक्टरी में भीड़ ने हमला किया और पुलिस स्थिति को नियंत्रित करने पहुंची थी। इस मामले में अब तक 27 लोगों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। जानकारी के मुताबिक, पालघर के बोइसर में औद्योगिक क्षेत्र स्थित कंपनी में मजदूर संगठन को लेकर विवाद लंबे समय से चल रहा है। शनिवार को यूनियन के 100 से ज्यादा लोगों ने फैक्टरी हमला कर दिया और यहां काम कर रहे श्रमिकों और अधिकारियों को पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान परिसर में तोड़फोड़ भी गई। जानकारी मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और उपद्रवियों को शांत कराने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने पुलिस पर भी हमला कर दिया। पालघर पुलिस प्रवक्ता सचिन नवादकर ने बताया इस हमले में 19 पुलिसकर्मियों को चोट पहुंची है। वहीं पुलिस के 12 वाहनों में तोड़फोड़ की गई। उन्होंने बताया कि, इस मामले में लगातार कार्रवाई की जा रही है। वहीं स्थिति अभी नियंत्रण में है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments