Saturday, November 14, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डएनएसजी के सहायक कमांडर के घर चोरी का आरोपी गिरफ्तार

एनएसजी के सहायक कमांडर के घर चोरी का आरोपी गिरफ्तार

काशीपुर। मानेसर (हरियाणा) में तैनात एनएसजी के सहायक कंपनी कमांडर के आवास में कूमल लगाकर चोरी करने के आरोपी को कुंडा थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर चोरी गया सामान बरामद कर लिया है। मुरादाबाद थाना ठाकुरद्वारा के ग्राम अब्दुल्लापुर लैदा निवासी खलील अहमद ने ग्राम सरवरखेड़ा में मंडी के पास अपना मकान बनाया है। वह मानेसर में राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के तौर पर कार्यरत है। कुंडा थाना पुलिस को दी तहरीर में खलील ने कहा कि बीती चार जुलाई की रात कुछ चोर ताला तोड़कर उसके घर में घुस आए।
इन लोगों ने कोट्स व क्लर्क कंपनी की टोंटी, गल्ले में रखा सामान, 700 रुपये की नकदी और किराना का सामान चोरी कर लिया। चोर सीसीटीवी और डीवीआर क्षतिग्रस्त कर दिया। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज चेक की जिसमें एक संदिग्ध दिखाई पड़ा।सीओ वीर सिंह ने बताया कि फुटेज में दिखाई पड़ रहे संदिग्ध की शिनाख्त मोहल्ला बांसफोड़ान निवासी मो. फैजान के रूप में हुई। पुलिस ने फैजान को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर चोरी हुआ सामान बरामद कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में मंडी चौकी प्रभारी मनोहर सिंह, कांस्टेबल हरीश प्रसाद व कैलाश काला आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments