Saturday, October 10, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डरिंग रोड क्षेत्र में जमीन घोटाले का आरोप

रिंग रोड क्षेत्र में जमीन घोटाले का आरोप

देहरादून। यूकेडी के केंद्रीय प्रवक्ता शिव प्रसाद सेमवाल ने देहरादून के रिंग रोड में करीब 300 एकड़ जमीन के घोटाले का मुद्दा उठाया है। प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता में कहा कि यह जमीन सरकार में निहित है। इस पर भू माफियाओं ने कब्जा कर प्लॉटिंग शुरू कर दी है। रिंग रोड पर ही बीजेपी का प्रदेश कार्यालय बनना प्रस्तावित है। जिसके लिए बीजेपी ने भी जमीन की खरीद-फरोख्त की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि संभवत बीजेपी भी इस भूमि घोटाले में शामिल हो सकती है। उन्होंने रिंग रोड की जमीन की खरीद-फरोख्त पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने की मांग की है और ऐसा ना होने पर हाई कोर्ट जाने की चेतावनी दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments