Thursday, April 2, 2026
Homeउत्तराखण्डरुद्रपुर के रम्पुरा में मारपीट, फायरिंग

रुद्रपुर के रम्पुरा में मारपीट, फायरिंग

रुद्रपुर। रम्पुरा में रात साढ़े आठ बजे दो गुटों में मारपीट के बाद फायरिंग हो गई। इससे इलाके में दहशत फैल गई। मारपीट में दो लोग घायल हो गए जबकि तीन लोग गोली के छर्रे लगने से जख्मी हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार दोपहर दो गुटों में विवाद हो गया था। रात करीब साढ़े आठ बजे रम्पुरा निवासी रिंकू उर्फ रोहन, संजू, अनिल कोली, रवि दिवाकर सहित पांच लोग केक खरीदने रम्पुरा में काली मंदिर के पास गए थे। आरोप है कि उनका दूसरे गुट के सात लोगों से विवाद हो गया।
आरोप है कि दूसरे गुट के लोगों ने रिंकू और उसके साथियों के साथ गालीगलौज कर दी। रिंकू अपने साथियों को लेकर के वहां से जाने लगा। आरोप है कि इसी दौरान पीछे से दूसरे गुट के 12 बोर के तमंचे से रिंकू और उसके साथियों पर फायर कर दिया। रिंकू के पैर में छर्रे लगे जबकि अनिल कोहली, संजू गंभीर रूप से घायल हो गए।
वहीं केक की दुकान के स्वामी के पिता 70 वर्षीय शंकरलाल के पैर में भी छर्रे लगे हैं। पड़ोस में रहने वाली कुंती देवी के हाथ में भी छर्रा लगा है। वहीं युवकों के साथ शामिल रवि दिवाकर बाल बाल बच गया। सूचना मिलते ही मौके पर भारी पुलिस बल पहुंच गया। इसके बाद सभी घायलों को अस्पताल लाया गया और उनका उपचार कराया गया। बताया जा रहा है कि रिंकू की हालत नाजुक है उसे हल्द्वानी रेफर किया गया है। जिला अस्पताल में पहुंचे सीओ सिटी अभय सिंह का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। हालांकि अभी तहरीर नहीं मिली है। पहले गुट के लोग खुद को भाजपा कार्यकर्ता बता रहे हैं। हालांकि अभी इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है।
पहले भी फायरिंग करने का आरोप
रुद्रपुर। फायरिंग में घायल रिंकू ने बताया वर्ष 2017 में मामले के दूसरे गुट के एक व्यक्ति ने उनके साथी पर फायरिंग की थी। यह मामला कोर्ट में चल रहा है जिसे वापस लेने के लिए शुक्रवार शाम को उन लोगों के साथ बहस की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments