Friday, October 9, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डलंढौरा में धारा 144 लगाने के बाद भारी पुलिस बल तैनात, वाल्मीकि...

लंढौरा में धारा 144 लगाने के बाद भारी पुलिस बल तैनात, वाल्मीकि जी की शोभायात्रा पर उपजा था तनाव

लंढौरा में वाल्मीकि समाज शोभायात्रा निकालने की आशंका के चलते लगाई गई धारा 144 के बाद रविवार को भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। कई थानों की पुलिस ने लंढौरा में डेरा डाल दिया, जिसके चलते शोभायात्रा नहीं निकाली जा सकी। वहीं इस दौरान पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में भी लिया है। जानकारी के अनुसार दो दिन पहले बिना अनुमति के वाल्मीकि जी की शोभायात्रा निकालने को लेकर पुलिस से नोकझोंक और धक्का-मुक्की हो गई थी। इस दौरान प्रशासन ने दो दिन बाद शोभा यात्रा निकालने का मौखिक रूप से आश्वासन दिया था। इस पर पुलिस और खुफिया विभाग से रिपोर्ट मांगी गई थी लेकिन रिपोर्ट में शोभायात्रा निकालने पर विवाद की आशंका जताई गई थी। इसके चलते शनिवार की शाम को क्षेत्र में धारा 144 लागू कर दी गई थी। फिलहाल क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments