Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डमेयर ने सुनी तीर्थयात्रियों की समस्याएं

मेयर ने सुनी तीर्थयात्रियों की समस्याएं

मेयर अनिता ममगाईं ने आईएसबीटी पहुंचकर चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने तीर्थयात्रियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। कुछ यात्रियों ने मेयर से भोजन बनाने वाले क्षेत्र में प्रकाश की व्यवस्था करने को कहा। जिस पर मेयर ने निगम के बिजली के सेक्शन को उक्त स्थान अस्थायी स्ट्रीट लाइट लगाने के निर्देश दिए।
मेयर ने सफाई निरीक्षकों को निर्देश दिए कि वह अपने दायित्वों का निर्वहन चुनौती की तरह करें। जिससे यात्रा के बाद अपने गंतव्यों को रवाना होते समय तीर्थ यात्री देवभूमि से अच्छा संदेश लेकर जाएं। उन्होंने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ अभियान चलाया जाए। उन्होंने बताया कि शहर में पॉलिथीन प्रतिबंधित है। इसके बावजूद कई दुकानदार खुलेआम पॉलिथीन का प्रयोग कर रहे हैं। शहर के फुटकर और अन्य व्यापारियों से बैठक कर उनसे पॉलिथीन का प्रयोग करने की अपील की जाए। यदि उसके बाद भी कोई व्यापारी पॉलिथीन का प्रयोग करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। इस अवसर पर तहसीलदार मुकेश चंद रमोला, नायब तहसीलदार अयोध्या उनियाल, वरिष्ठ उप निरीक्षक डीपी काला, उत्तम रमोला, राजेश भट्ट, मदन कोठरी, पंकर्ज शर्मा, सुनील उनियाल, विवेक गोस्वामी, कमला गुनसोला, अक्षय खैरवाल, चरणजीत काचू ,हरि सिंह रांगड़, सफाई निरीक्षक धीरेंद्र सेमवाल आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments