Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डउत्तराखंड फूड सेफ्टी इंडैक्स में

उत्तराखंड फूड सेफ्टी इंडैक्स में

हल्द्वानी। फूड सेफ्टी इंडेक्स में देश में उत्तराखंड ने टॉप सेवन में जगह बनाई है। प्रदेश को फूड टेस्टिंग इंफ्रास्ट्रक्चर, सर्विलांस, मैनपावर, प्रशिक्षण, जागरूकता, उपकरणों और कंज्यूमर एम्पावरमेंट के मामले में 100 में से 55 अंक मिले हैं। 2020 में उत्तराखंड की रैंकिंग 17 और 2021 में 14 थी। इस बार देश में पहले नंबर पर तमिलनाडु, दूसरे पर गुजरात और तीसरे नंबर पर महाराष्ट्र है। केंद्र सरकार के फूड सेफ्टी स्टेंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया नई दिल्ली की ओर से वर्ष 2021-22 की रिपोर्ट जारी की गई है। रिपोर्ट तैयार करने के लिए पांच पैरामीटर्स देखे गए। इनमें मानव संसाधन, कांप्लाएंस (अनुपालन), फूड टेस्टिंग इंफ्रास्ट्रक्चर एवं सर्विलांस (खाद्य परीक्षण बुनियादी ढांचा और निगरानी), ट्रेनिंग एंड कैपेसिटी बिल्डिंग (प्रशिक्षण एवं क्षमता निर्माण), कंज्यूमर एम्पावरमेंट (उपभोक्ता सशक्तिकरण) हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments