Saturday, October 24, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डहल्द्वानी में आधी रात भीषण हादसा, पेड़ से टकराई कार, चार दोस्तों...

हल्द्वानी में आधी रात भीषण हादसा, पेड़ से टकराई कार, चार दोस्तों की मौत, एक गंभीर

सड़क हादसे में सोमवार देर रात करीब 1.30 बजे हल्द्वानी के चार दोस्तों दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में घायल पांचवें की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे एसटीएच में भर्ती कराया गया है। मौत के बाद से स्वजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस के अनुसार सोमवार रात कार्तिक डोभाल पुत्र राजेश सिंह डोभाल, चित्रेश गुप्ता पुत्र राजेश गुप्ता निवासी बद्रीपुरा, अक्षय अहुजा पुत्र महेश अहुजा निवासी पीली कोठी व प्रियांशु अपने दोस्त कमलेश पांडेय के साथ कार से शहर घूमने निकले। कुंवरपुर चौराहा स्थित सरोवर एंड स्वीट रेस्टोरेंट के पास आम के पेड़ से उनकी तेज रफ्तार कार टकरा गई। इससे कार के परखच्चे उड़ गए। एक्सीडेंट की आवाज सुनकर आसपास के लोग जुट गए। सूचना पुलिस को दी गई। कुछ ही देर में काठगोदाम थाना प्रभारी प्रमोद पाठक पूरी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घायलों को लेकर शहर के एक निजी अस्पताल में पहुंचे, जहां डाक्टरों ने कार्तिक डोभाल, चित्रेश गुप्ता, अक्षय अहुजा व प्रियांशु बिष्ट को मृत घोषित कर दिया। कमलेश पांडेय को गंभीर हालत में एसटीएच रेफर कर दिया।
अस्पताल परिसर में मचा कोहराम
पुलिस ने देर रात हादसे की खबर चित्रेश गुप्ता के स्वजनों को दी। इस पर पूरा परिवार एसटीएच उमड़ पड़ा। बेटे का शव देख मां चरणजीत गुप्ता बेसुध हो गईं। स्वजनों ने उन्हें किसी तरह से संभाला। उन्हें जब भी होश आता वह चित्रेश का नाम लेकर फिर बेहोश हो जातीं। इस बीच एसटीएच इमरजेंसी में मौजूद सभी लोगों की आंख नम हो गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments