Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डमंत्री जनरल वीके सिंह ने दिए यात्रा को दुरुस्त रखने के निर्देश,...

मंत्री जनरल वीके सिंह ने दिए यात्रा को दुरुस्त रखने के निर्देश, डीजीपी ने भी ली बैठक

केंद्रीय सड़क परिवहन राष्ट्रीय राजमार्ग राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह डोईवाला के लाल तप्पड़ स्थित बीआरओ हेडक्वार्टर पहुंचे। देश की सीमाओं से लगी सड़कों की स्थिति को लेकर आज भारत सरकार में सड़क, परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह ने नार्थ ईस्ट के अधिकारियों के साथ बैठक कर सड़कों की स्थिति पर समीक्षा की। साथ ही उत्तराखंड में आगामी चार धाम यात्रा को लेकर भी अधिकारियों को व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
वहीं दूसरी ओर ऋषिकेश में डीजीपी अशोक कुमार ने एम्स ऋषिकेश में देहरादून, टिहरी गढ़वाल और पौड़ी गढ़वाल के पुलिस अधिकारियों के ली बैठक। डीजीपी ने कहा कि चारधाम यात्रा, कांवड़ यात्रा और वीकेंड के मद्देनजर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाहरी वाहनों के लिए वनवे यातायात किया जाएगा। बाहरी राज्यों के वाहन नेपाली फार्म से भानियावाला वाया रानीपोखरी होकर नटराज से भद्रकाली की ओर जाएंगे। वापसी में गरुड़चट्टी से बाघखाला होते हुए पशु बोलो बैराज तक भेजे जाएंगे। हरिद्वार से चीला बैराज पर बाहरी वाहनों के प्रवेश पर रोक होगी। यातायात प्रबंधन के लिए नोडल अधिकारी, उप नोडल अधिकारी और यातायात निरीक्षक और 100 पीआरडी जवानों की तैनाती की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments